Siwan News रसूलपुर अग्निकांड: नाटक के दौरान पंडाल में आग लगने के मामले में दो गिरफ्तार
सीवान, अक्टूबर 29 -- Siwan News बड़हरिया, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव में दशहरा के दौरान नाटक के मंचन में ज्वलनशील पदार्थ के इस्तेमाल से पंडाल में आग लगने और दस बच्चों के झुलसने के मामले में पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान रसूलपुर निवासी छोटेलाल मांझी और पशुराम शाह के रूप में हुई है। पुलिस दोनों को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया में जुटी है।
नाटक के मंचन के दौरान कैसे लगी आग राजा हरिश्चंद्र नाटक के दौरान हुआ था हादसा घटना 20 अक्टूबर की है। गांव में दशहरा के अवसर पर राजा हरिश्चंद्र नाटक का मंचन किया जा रहा था। इसी दौरान एक दृश्य प्रस्तुत करने के लिए ज्वलनशील पदार्थ का इस्तेमाल किया गया, जिससे पंडाल में आग लग गई। हादसे में दस बच्चे झुलसकर घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल बच्चों को बेह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.