सीवान, जुलाई 16 -- Siwan News रघुनाथपुर। अंचल के नव पदस्थापित अंचलाधिकारी मुकेश कुमार ने कार्यभार ग्रहण कर लिया है। प्रखंड विकास पदाधिकारी दीक्षा गुप्ता ने उन्हें प्रभार सौंपा। कार्यभार ग्रहण करने के बाद सीओ मुकेश कुमार ने बताया कि इन दिनों अंचल क्षेत्र में विशेष सर्वेक्षण का कार्य तेजी से चल रहा है। कहा कि किसानों के भूमि संबंधी कागजातों की जांच एवं आवश्यक तहकीकात के बाद दाखिल-खारिज, परिमार्जन सहित अन्य राजस्व मामलों का शीघ्र निष्पादन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अंचल के सभी राजस्व कर्मियों के सहयोग से लंबित मामलों और भूमि विवादों का समयबद्ध समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। मौके पर अंचल प्रधान लिपिक रमेश कुमार, सीआई सुनील कुमार, राजस्व कर्मचारी ऋषिकेश कुमार, चंदन भारती व अनिल कुमार सहित अंचल कार्यालय के अन्य कर्मी मौजूद थे।

हिंदी...