सीवान, सितम्बर 3 -- Siwan News रघुनाथपुर, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के राजपुर गांव में बुधवार की दोपहर बाद राजपुर सब्जी मंडी से जुड़े कथित वर्चस्व को लेकर 57 वर्षीय अभिमन्यु यादव को गोली मारकर घायल कर दिया गया। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। गंभीर रूप से घायल अभिमन्यु यादव को परिजन तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रघुनाथपुर लेकर पहुंचे। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल रेफर कर दिया। चिकित्सकों के अनुसार, गोली लगने से घायल के शरीर से काफी रक्तस्राव हुआ है। यह भी पढ़ें- Siwan News रघुनाथपुर के राजपुर गांव में अधेड़ को मारी गोलीघटना के बाद बना तनाव दौड़ाकर गोली मारने की चर्चा, इलाके में मची सनसनी घटना के बाद राजपुर समेत आसपास के क्षेत्रों में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। स्थानीय लोगों क...