Siwan News रघुनाथपुर के राजपुर गांव में अधेड़ को मारी गोली
सीवान, सितम्बर 2 -- Siwan News रघुनाथपुर, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के राजपुर गांव में बुधवार की दोपहर बाद राजपुर सब्जी मंडी से जुड़े कथित वर्चस्व को लेकर 57 वर्षीय अभिमन्यु यादव को गोली मारकर घायल कर दिया गया। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। गंभीर रूप से घायल अभिमन्यु यादव को परिजन तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रघुनाथपुर लेकर पहुंचे। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल रेफर कर दिया। चिकित्सकों के अनुसार, गोली लगने से घायल के शरीर से काफी रक्तस्राव हुआ है।घटना के बाद का माहौल दौड़ाकर गोली मारने की चर्चा, इलाके में मची सनसनी घटना के बाद राजपुर समेत आसपास के क्षेत्रों में तरह-तरह की चर्चा शुरू हो गईं। स्थानीय लोगों के अनुसार, अभिमन्यु यादव को कथित रूप से दौड़ाकर गोली मारी गई। गोली चलने की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.