सीवान, अगस्त 29 -- Siwan News रघुनाथपुर, एक संवाददाता। भाई-बहन के अटूट प्यार व रिश्ते का प्रतीक पर्व रक्षाबंधन शुक्रवार को उल्लासपूर्ण वातावरण में मनाया गया। इस मौके पर बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उनकी दीर्घायु और सुख-समृद्धि की कामना की। इधर, भाइयों ने बहनों को रक्षा का वचन दिया। रक्षाबंधन के इस पर्व को लेकर छोटी-छोटी बच्चियों में उत्साह देखते ही बन रहा था। सुबह में ही बच्चियां और युवतियां सुंदर परिधानों में सुसज्जित होकर मंदिरों में जाकर पूजा-अर्चना की। इसके बाद शुभ मुहूर्त में भाइयों को रक्षा सूत्र बांधा व मंगल कामना की। भाइयों के माथे पर तिलक भी लगाया। यह भी पढ़ें- Kushinagar News: बहनों ने बांधी राखी, भाईयों के दिया सुरक्षा का वचनरक्षाबंधन के पर्व की तैयारियाँ रक्षाबंधन के पर्व लेकर फल और मिठाइयों की दुकानों पर भारी भीड़ दे...