सीवान, अगस्त 29 -- Siwan News भगवानपुर हाट। प्रखंड क्षेत्र के राजेंद्र किशोरी रेसिडेंशियल स्कूल में भाई-बहन के प्रेम के प्रतीक त्यौहार रक्षाबंधन के अवसर पर राखी मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें नर्सरी से लेकर नौवीं वर्ग तक के छात्र - छात्राओं विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। बच्चों ने धागे, जूट, मोती आदि सामग्रियों से आकर्षक राखियां बनाकर सभी को मोहित कर दिया। इस अवसर पर स्कूलों की एकेडमिक डायरेक्टर अमरावती सिंह ने बच्चों को इतिहास के प्रसंग को सुनाकर राखी के धागों के महत्व को समझाया। उप प्राचार्य पुरुषोत्तम कुमार मिश्रा ने बच्चों के द्वारा वृक्षों को राखी बंधवाकर उनकी सुरक्षा की शपथ दिलवाई तथा नये-नये वृक्ष लगाकर पर्यावरण सुरक्षा का वादा लिया। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: जवाहर नवोदय विद्यालय में मना रक्षाबंधन व वृक्ष सुरक्षा दिव...