Siwan News यूपी से मोतिहारी जा रहा शराब से भरा पिकअप जब्त , तस्कर व चालक गिरफ्तार
सीवान, जुलाई 31 -- Siwan News बड़हरिया, एक संवाददाता। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 286 लीटर अंग्रेजी शराब से लदे एक पिकअप वाहन को जब्त कर तस्कर और चालक को गिरफ्तार कर लिया। बरामद शराब में मैकडॉवेल ब्लेंडेड व्हिस्की एवं रॉयल स्टैग ब्लेंडेड व्हिस्की शामिल है। गिरफ्तार तस्कर की पहचान उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सुरबाला थाना क्षेत्र के ईजरी गांव निवासी राजदेव के पुत्र कन्हैया के रूप में हुई है। वहीं चालक सुशील कुमार, दरभंगा जिले के सागर के पुत्र बताए गए हैं।
गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस को शराब की खेप आने की सूचना मिली थी। जिसको लेकर रात दस बजे अपर थानाध्यक्ष कुंदन कुमार तिवारी के नेतृत्व में एसआई गौतम कुमार, एसआई सोनू रफी, चौकीदार ए रहमान सहित पुलिस बल ज्ञानी मोड़ के समीप रात्रि गश्ती...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.