Siwan News युवक की मौत से बुझ गया घर का चिराग, इकलौता पुत्र था अनुराग
सीवान, अक्टूबर 2 -- Siwan News भगवानपुर हाट, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के सारीपट्टी गांव में एनएच 331 पर बुधवार को तेज रफ्तार पिकअप के धक्के से हुई युवक की मौत से उसके घर का चिराग बुझ गया। दुर्घटना होने पर धक्का मारने वाला पिकअप का ड्राइवर गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गया। मृत युवक ब्रह्मस्थान गांव के महेश मांझी व नीतू देवी का एकलौता पुत्र अनुराग कुमार था। इस सड़क हादसे में उसकी बड़ी बहन अनुष्का कुमारी उर्फ रूबी भी गंभीर रूप से घायल हो गई थी। गंभीर रूप से घायल दोनों भाई - बहन को इलाज के लिए सीवान ले जाने के दौरान घायल भाई अनुराग की मौत हो गई। जबकि गंभीर रूप से घायल बहन अनुष्का की नाजुक हालत को देखते हुए उसे सीवान से पटना रेफर कर दिया गया। दूसरे दिन गुरुवार को उसे बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर ले जाए जाने की सूचना मिली है। यह भी पढ़ें- इंटर का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.