Siwan News यात्री का मोबाइल चोरी करने के आरोप में एक गिरफ्तार, फोन बरामद
सीवान, अक्टूबर 30 -- सीवान जंक्शन पर मोबाइल चोरी का आरोपी गिरफ्तार Siwan News सीवान, निज प्रतिनिधि। रेलवे सुरक्षा बल की टीम ने बुधवार को स्थानीय जंक्शन पर एक यात्री का मोबाइल चोरी कर भागने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवक गोपालगंज जिले के मीरगंज थाना क्षेत्र के दक्षिण मोहल्ला हथुआ निवासी विशाल कुमार है। जांच के दौरान इसके पास से चोरी का मोबाइल फोन बरामद किया गया है, इसकी कीमत करीब 10 हजार रुपये बताई गई है। आरपीएफ के अनुसार रूट पर संचालित ट्रेन नंबर 14617 जनसेवा एक्सप्रेस शाम को 5.22 बजे जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर तीन पर पहुंची थी। इस दौरान एक यात्री का मोबाइल लेकर भाग रहे युवक पर सुरक्षा बल की नजर पड़ी। टीम ने तत्परता दिखाते हुए इसे गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान इसके पास से चोरी का मोबाइल बरामद हुआ। पूछताछ में जानक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.