सीवान, अगस्त 27 -- Siwan News सीवान, निज प्रतिनिधि। रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट की टीम ने ऑपरेशन अमानत के तहत ट्रेन में छूटा मोबाइल चार्जर बरामद कर यात्री को लौटाया। बरामद चार्जर की अनुमानित कीमत करीब सात सौ रुपये बताई गई है। बताया गया कि बुधवार को वाराणसी नियंत्रण कक्ष से सूचना मिली कि ट्रेन नंबर15910 के एस-1 कोच की बर्थ संख्या 12 पर यात्रा कर रहे एक यात्री का मोबाइल चार्जर ट्रेन में छूट गया है। सूचना मिलते ही प्लेटफार्म ड्यूटी पर तैनात कांस्टेबल शिव अवतार ने ट्रेन के जंक्शन पहुंचने पर संबंधित कोच की जांच की। इस दौरान इन्होंने यात्री का छूटा हुआ मोबाइल चार्जर बरामद कर लिया। इसके बाद यूपी के देवरिया जिले के लार थाना क्षेत्र निवासी करन पासवान के रेसुब पोस्ट पर पहुंचने पर आवश्यक पहचान व सत्यापन की प्रक्रिया पूरी करने के बाद मोबाइल चार्जर सौंप दि...