सीवान, अक्टूबर 10 -- मौसम बदलने से बढ़ीं मौसमी बीमारियां Siwan News सीवान, निज प्रतिनिधि। मौसम में बदलाव के साथ ही जिले में मौसमी बीमारियों का प्रकोप बढ़ने लगा है। सर्दी, जुकाम, बुखार और सिर में भारीपन जैसी समस्याओं से लोग परेशान हैं। इसका असर सदर अस्पताल में भी देखने को मिल रहा है। शुक्रवार को अस्पताल में मौसमी बीमारियों से पीड़ित मरीजों की भीड़ लगी रही। सुबह से शाम चार बजे तक सामान्य ओपीडी में करीब 180 मरीज इलाज कराने पहुंचे। इनमें लगभग 40 प्रतिशत मरीज सर्दी, जुकाम, बुखार और सिर में भारीपन जैसे लक्षणों से पीड़ित थे। डॉक्टर ने मरीजों की स्थिति और लक्षणों के आधार पर उपचार किया। डॉक्टर के अनुसार, मौसम में उतार-चढ़ाव के दौरान वायरल संक्रमण सहित कई मौसमी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। तापमान में बदलाव, धूल और प्रदूषण के संपर्क में आने से भी ...