Siwan News मौनिया बाबा मेले में 400 जवान और 80 पुलिस पदाधिकारी संभालेंगे सुरक्षा
सीवान, सितम्बर 8 -- Siwan News महाराजगंज, एक प्रतिनिधि। राजकीय मौनिया बाबा मेले को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है। इसके लिए करीब 400 महिला-पुरुष पुलिस जवानों के साथ 80 पुलिस पदाधिकारियों की तैनाती की जाएगी। प्रमुख चौक-चौराहों, मेला परिसर, जुलूस मार्ग और संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल तैनात रहेगा। साथ ही सीसीटीवी और ड्रोन के माध्यम से भीड़ और जुलूस की गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी। मेला की तैयारियों को लेकर महाराजगंज अनुमंडल सभागार में एसडीओ अनीता सिन्हा और डीएसपी अमन की मौजूदगी में बैठक हुई। इसमें सुरक्षा, विधि-व्यवस्था, यातायात, स्वच्छता, पेयजल, स्वास्थ्य, अग्निशमन और अखाड...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.