Siwan News मौनिया बाबा मेला में रहेगा कड़ा पहरा, 400 जवान और 80 पुलिस पदाधिकारी संभालेंगे मोर्चा
सीवान, सितम्बर 4 -- Siwan News विनय पांडेय, महाराजगंज। उत्तर बिहार का गौरव और महाराजगंज की पहचान बन चुका श्री श्री 1008 श्री मौनिया बाबा राजकीय मेला इस वर्ष 10 और 11 सितंबर को आयोजित होगा। मेले को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा और विधि-व्यवस्था की व्यापक तैयारी की है। मेला क्षेत्र में 400 महिला एवं पुरुष सिपाही के साथ 80 पुलिस पदाधिकारी तैनात रहेंगे। पुलिस की विशेष नजर वाहन चेकिंग, शराब की जांच, संदिग्ध लोगों की गतिविधियों और संवेदनशील स्थानों पर रहेगी। महिलाओं की सुरक्षा और उनके सुगम आवागमन के लिए भी विशेष व्यवस्था की जा रही है। एसडीपीओ अमन ने बताया कि मेले के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस पूरी तरह अलर्ट रहेगी। दिन के साथ-साथ रात में भी संदिग्ध चौक-चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। वाहन चेकिंग और शराब के खिलाफ जांच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.