सीवान, जून 27 -- Siwan News गोपालपुर, निज संवाददाता। प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में शुक्रवार को दसवीं मुहर्रम यानी आशूरा के दिन विभिन्न गांवों में ताजिया एवं अन्य झांकियों के साथ मुस्लिम समुदाय ने जुलूस निकाला। जुलूस में ढोल ताशे बजाते हुए नौजवान लड़कों का झुंड आगे आगे चल रहा था। वहीं ताज़िए के साथ मातम करते हुए अन्य बच्चे बूढ़े व जवान पीछे की तरफ साथ साथ चलते नजर आए। साथ में हाथों में अलम थामे नौजवान उनके आगे चल रहे थे। यह भी पढ़ें- Siwan News मोहर्रम: यौमे आशुरा के मातम में जुटे हजारों लोगहुसैनगंज और गोपालपुर में त्यौहार वैसे तो हुसैनगंज प्रखंड के सभी गांवों में मोहर्रम मनाया जाता है किंतु हुसैनगंज एवं गोपालपुर में शिया समुदाय की बहुलता के कारण मुहर्रम का आकर्षण अधिक होता है। हुसैनगंज में सर्वप्रथम फाजिलपुर से बड़ा ताजिया व छोटा ताजिया ...