सीवान, जुलाई 31 -- Siwan News महाराजगंज, एक प्रतिनिधि। नगर पंचायत क्षेत्र में जल निकासी की स्थायी व्यवस्था नहीं होने से बरसात के दिनों में लोगों की परेशानी बढ़ जाती है। कई वार्डों में नालों का निर्माण होने के बावजूद पानी की निकासी का समुचित रास्ता नहीं है। नतीजतन, सड़कों और मोहल्लों में जलजमाव की स्थिति बन जाती है। मोहन बाजार स्थित मदरसा के समीप जर्जर सड़क और अधूरे नाले की समस्या इसका उदाहरण है, जहां बरसात के दिनों में लोगों का पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है।

स्थानीय लोगों की शिकायत स्थानीय लोगों की शिकायत पर गुरुवार को अनुमंडल पदाधिकारी अनीता सिन्हा ने नगर पंचायत के अधिकारियों और कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचकर स्थिति का निरीक्षण किया। निरीक्षण की सूचना मिलते ही आसपास के लोग जुट गए और अधिकारियों को सड़क, नाले और जलजमाव की समस्या से अवग...