Siwan News मोबाइल छिनने का विरोध किया तो मजदूर को मारी गोली
सीवान, सितम्बर 23 -- Siwan News सीवान, निज प्रतिनिधि। महादेवा थाना क्षेत्र के झूनापुर हाईवे के समीप सोमवार की देर शाम मोबाइल छीनने का विरोध करने पर बाइक सवार अपराधियों ने एक मजदूर को गोली मार दी। गोली मजदूर के पैर में लगी, जिससे वह घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। घटना के बाद अपराधी महुआरी की ओर जाने वाली सड़क से फरार हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायल मजदूर को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया। फिलहाल घायल का इलाज शहर के एक निजी अस्पताल में चल रहा है।
घटना की जानकारी घटना के बाद पुलिस आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर अपराधियों की पहचान में जुटी है। घायल की पहचान महादेवा थाना क्षेत्र के बिंदुसार बुजुर्ग निवासी लालदेव ठाकुर के पुत्र सुभाष क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.