Siwan News मॉक ड्रिल से बच्चों को भगदड़ से बचाव की दी जानकारी
सीवान, अक्टूबर 11 -- Siwan News बड़हरिया, एक संवाददाता। प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों में शनिवार को मुख्यमंत्री सुरक्षित शनिवार कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसके तहत छात्र-छात्राओं को भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सुरक्षा और भगदड़ से बचाव के उपाय बताए गए। चेतना सत्र के बाद फोकल शिक्षकों की देखरेख में मॉक ड्रिल कर बच्चों को आपात स्थिति में सुरक्षित रहने के तरीके समझाए गए। बीईओ राजीव कुमार पांडेय ने कहा कि ऐसी घटनाओं से बचने के लिए सतर्कता और संयम जरूरी है। हेडमास्टर जितेंद्र कुमार, हेमा गुप्ता, संतोष यादव, राजाराम मांझी और संतोष पंडित सहित अन्य शिक्षकों ने बच्चों को मेले और आयोजनों में सुरक्षा नियमों का पालन करने की सलाह दी। यह भी पढ़ें- Sasaram News: त्योहारों में भगदड़ से बचाव के लिए बच्चों को किया जागरूक
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.