Siwan News मैरवा हरिराम कालेज में शिक्षकों की उपस्थिति का मुद्दा गरमाया
सीवान, जुलाई 30 -- Siwan News मैरवा, एक संवाददाता। हरिराम कालेज में शिक्षकों की उपस्थिति को लेकर छात्रों में नाराजगी है। कालेज में कुछ शिक्षकों के स्कूल में नहीं आने पर भी हाजिरी बनाए जाने की शिकायत छात्र कर रहे हैं। छात्र कालेज पहुंचकर प्राचार्य से मुलाकात कर इस अनियमितताओं के खिलाफ आपत्ति दर्ज कराई है। छात्रों का आरोप है कि कई शिक्षक और प्रोफेसर नियमित रूप से कॉलेज नहीं आते हैं। अनुपस्थित रहने के बावजूद बाद में आकर पूर्व की तारीखों में अपनी उपस्थिति दर्ज कर लेते हैं। इसके कारण कक्षा समय पर संचालित नहीं हो रही हैं।
छात्रों की शिकायतें छात्रों ने यह भी आरोप लगाया कि कई नियमित शिक्षक बिना किसी सूचना के लगातार अनुपस्थित रहते हैं। जिससे शैक्षणिक व्यवस्था प्रभावित हो रही है। मामले पर प्राचार्य डॉ. सत्येंद्र कुमार प्रसाद ने छात्रों को आश्वस्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.