Siwan News मैरवा रेफरल अस्पताल में प्रसूता की हालत बिगड़ी, परिजनों ने किया हंगामा
सीवान, अक्टूबर 8 -- Siwan News दरौली, एक संवाददाता। प्रखण्ड के डुमराहर गांव निवासी व भाकपा माले नेता जगजीतन शर्मा की पत्नी शिखा शर्मा की बुधवार सुबह प्रसव पीड़ा के बाद मैरवा रेफरल अस्पताल में हालत बिगड़ गई। परिजनों ने चिकित्सकों व स्वास्थ्यकर्मियों पर कथित लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल परिसर में हंगामा किया। इससे कुछ देर तक अफरातफरी की स्थिति बनी रही।दरौली मुखिया लाल बहादुर कुशवाहा और पूर्व प्रखण्ड प्रमुख पति बच्चा गुप्ता अस्पताल पहुंचे। दोनों ने आक्रोशित परिजनों को समझाकर शांत कराया। इसके बाद प्रसूता की स्थिति को देखते हुए परिजन उसे मैरवा से दरौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। दरौली सीएचसी में एएनएम शबनम आरा, प्रभारी लाल बाबू यादव, शशि रंजन, लिपिक पिंटू कुमार और अनिल कुमार की देखरेख में प्रसूता का सुरक्षित प्रसव कराया गया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.