Siwan News मैरवा में 55 किलो पशु के मांस के साथ दो कारोबारी गिरफ्तार
सीवान, जून 29 -- Siwan News मैरवा। थाना क्षेत्र के मझौली चौक के समीप रविवार को अवैध रूप से पशु मांस ले जा रहे दो कारोबारी को स्थानीय लोगों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। स्थानीय लोगों ने बाइक पर दो बोरियों में मांस भरकर ले जारे कारोबारी की पिटाई भी कर दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले केसलेमपुर थाना क्षेत्र स्थित नवलपुर गांव निवासी गुड्डू अली और कौशर अली के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके पास से लगभग 55 किलो पशु मांस बरामद किया है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे उत्तर प्रदेश के सोहनपुर से मांस लेकर सीवान की ओर जा रहे थे। मांस के सैम्पल को जांच के लिए भेजा गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने तुरंत प्रखंड पशु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.