Siwan News मैरवा में युवती पर हमला, मकान मालिक पर आरोप
सीवान, जुलाई 30 -- Siwan News मैरवा। थाना क्षेत्र के भोपतपुरा मोहल्ले में मंगलवार की शाम एक किरायेदार महिला मारपीट में घायल हो घायल महिला की पहचान जीरादेई थाना क्षेत्र के जमापुर गांव निवासी मीरा देवी के रूप में हुई है। महिला को रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।पीड़ित महिला ने बताया कि वह अपने दो बच्चों के साथ भोपतपुरा में किराए के मकान में रहकर मजदूरी करती है। मंगलवार की शाम मजदूरी कर वापस कमरे पर पहुंची तो देखा कि उसका चार्जर समेत अन्य सामान कमरे से बाहर फेंक दिया गया है। पूछे जाने पर मकान मालिक राजेश गोंड की पत्नी नाराज हो गई। इसके बाद राजेश गोंड की पत्नी और उसके बच्चों ने मिलकर लोहे की रॉड से उस पर हमला कर दिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.