सीवान, नवम्बर 7 -- मैरवा में धनतेरस पर बाजारों में उमड़ी भीड़ Siwan News मैरवा। धनतेरस के अवसर शुक्रवार को नगर में खरीदारी को लेकर जबरदस्त उत्साह रहा। धनतेरस को लेकर सुबह से ही बाजार के दुकानदार अपनी दुकान को सजावट के साथ तैयार कर रहे थे। शाम होते-होते मुख्य बाजार से लेकर स्टेशन रोड तक खरीदारों का सैलाब उमड़ पड़ा। परंपरा के अनुसार धनतेरस पर नए बर्तन और धातु खरीदने का विशेष महत्व माना जाता है। मैरवा के नई बाजार में बर्तन दुकानों पर पीतल, तांबा, कांसा और स्टील के बर्तनों की खूब बिक्री हुई। वहीं सर्राफा बाजार में भी लक्ष्मी-गणेश अंकित सोने-चांदी के सिक्के, चांदी के बर्तन और आभूषण खरीदने के लिए लोग देर शाम तक दुकानों पर डटे रहे। घरेलू उपयोग के सामान जैसे स्मार्ट टीवी, फ्रिज, वाशिंग मशीन, मिक्सर ग्राइंडर और इंडक्शन चूल्हे की खरीदारी के लिए इले...