Siwan News मैरवा में उत्पाद विभाग की टीम पर हमला, जवान घायल
सीवान, जुलाई 23 -- Siwan News बडगांव में छापेमारी के दौरान उत्पाद टीम पर हमला, जवान घायल
घटना का विवरण मैरवा। थाना क्षेत्र के बड़गांव में शराब को लेकर छापेमारी के दौरान उत्पाद विभाग की टीम पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया।घटना बुधवार के देर शाम करीब नौ बजे की है। हमले में उत्पाद विभाग के साथ तैनात होमगार्ड जवान उदय भान पांडेय घायल हो गया। जिसका इलाज रेफरल अस्पताल में चल रहा है। उसे बेहोशी की हालत में भर्ती कराया गया था। बाद में उसकी हालत सामान्य हो गई। हमला किए जाने के बाद बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार उत्पाद विभाग की टीम धरनी छापर चेकपोस्ट पर वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान बड़गांव में अंडर पास के समीप शराब रखे जाने की सूचना मिली। उत्पाद विभाग की टीम के आने पर कुछ लोगों ने छापेमारी का विरोध शुरू कर दिया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.