Siwan News मैरवा के मेडिकल रिप्रजेंटेटिव की मेरठ में सड़क हादसे में मौत
सीवान, अक्टूबर 29 -- मेरठ में बाइक हादसे में प्रिंस कुमार की मौत Siwan News मैरवा, एक संवाददाता थाना क्षेत्र के कबीरपुर के पैक्स अध्यक्ष के बेटे की मेरठ में मौत हो गई। मृतक 26 वर्षीय प्रिंस कुमार मेरठ में एक दवा कंपनी में मेडिकल रिप्रजेंटेटिव का काम करता था। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। घर में नवजात बेटे के जन्म से घर में आई खुशियां मातम में बदल गईं। जानकारी के अनुसार मेरठ के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में मंगलवार की देर रात तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकरा गई थी। हादसे में बाइक सवार प्रिंस कुमार सिंह और उनके साथ मौजूद 42 वर्षीय अमित तोमर गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर के बाद बाइक सड़क पर करीब 50 मीटर तक फिसलती चली गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस दोनों को अस्पताल ले गई, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.