सीवान, अगस्त 9 -- Siwan News मैरवा, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के कबीरपुर स्थित लंगड़ा मोड़ के समीप शुक्रवार की देर शाम बाइक सवार दो अपराधियों ने एक स्कार्पियो को निशाना बनाकर फायरिंग कर दी। अचानक हुई गोलीबारी की आवाज से आसपास के इलाके में अफरातफरी मच गई। घटना के बाद दोनों अपराधी बाइक से फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी। बाइक से पहुंचे थे दो अपराधी प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दो बाइक सवार अपराधी लंगड़ा मोड़ के समीप पहुंचे और स्कार्पियो को निशाना बनाते हुए गोली चला दी। फायरिंग के बाद दोनों मौके से फरार हो गए। घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गई। लोगों में कुछ देर तक दहशत का माहौल बना रहा। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों से घटना की जानकारी ली। पुलि...