सीवान, अगस्त 29 -- Siwan News मैरवा। मैरवा में रेलवे ढाला के आसपास जाम की समस्या से रोजाना लोगों को परेशानी होती है। ट्रेन आने के समय फाटक बंद होने से दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग जाती है। फाटक खुलने के बाद भी वाहनों की अधिक संख्या के कारण जाम जल्दी नहीं खुलता। स्थानीय लोगों का कहना है कि व्यस्त समय में स्थिति और गंभीर हो जाती है। स्कूली वाहन और मरीजों को लेकर जाने वाले वाहन भी जाम में फंसते हैं। लोगों ने यातायात व्यवस्था सुधारने और रेलवे ढाला के पास जाम से निजात दिलाने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...