सीवान, सितम्बर 23 -- Siwan News बड़हरिया। प्रखंड के तमाम संकुलों में वर्ग एक से लेकर आठवीं तक की हुई अर्धवार्षिक परीक्षा के बच्चों का कापी का मूल्यांकन युद्ध स्तर पर की जारही है। सभी संकुल समन्वयक अपने अपने सीआरसीसी में बच्चों के उतर पुस्तिका को निर्धारित लक्ष्य के अनुसार कर कार्यों का समीक्षा भी कर रहे है। वही शिक्षक भी अपने दायित्वों का निर्वहन भी ईमानदारी पूर्वक कर रहे हैं। इधर मूल्यांकन कार्य पूरा होने के बाद विद्यार्थियों के प्राप्तांकों को विभागीय पोर्टल पर दर्ज किया जाएगा। उच्चतर माध्यमिक तेतहली,उच्च विद्यालय बाबूहाता सहित अन्य स्कूलों में मूल्यांकन किया जा रहा है। मौके पर अजीजुर्र रहमान सिद्दीकी, अनिल कुमार, देवेंद्र कुमार शर्मा, रेयाज अहमद, मंटू कुमार, बालिस्टर सिंह, राजन कुमार, जोहरा फातिमा, अनीता कुमारी सहित अन्य शिक्षक थे । यह...