सीवान, जून 27 -- Siwan News गुठनी,एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र में मुहर्रम के अवसर पर बलुआ गांव में आयोजित पारंपरिक ताजिया जुलूस और हैरतअंगेज करतबों को देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। यह भी पढ़ें- Siwan News मुहर्रम पर करतब देखने के लिए उमड़ी लोगों की भारी भीड़कार्यक्रम का महत्व क्षेत्र के आधा दर्जन से अधिक गांवों के ताजियादार अपने-अपने ताजिए के साथ बलुआ पहुंचे। जिनमें बलुआ, तिरबलुआ, किशनपुरा, बसुहारी, खिरौली गांव शामिल है। जहां पारंपरिक अखाड़ों द्वारा विभिन्न प्रकार के युद्ध कौशल, लाठी, तलवार और अन्य पारंपरिक करतबों का प्रदर्शन किया गया। इन करतबों को देखने के लिए आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। कार्यक्रम के दौरान पूरे क्षेत्र में उत्साह और श्रद्धा का माहौल बना रहा। ताजियादारों ने आपसी सौहार्द और भाईचारे का परिचय...