Siwan News मुर्गी फार्म संचालक पर फायरिंग, तीन लोगों पर प्राथमिकी दर्ज
सीवान, नवम्बर 5 -- Siwan News गोपालपुर, निज संवाददाता। हुसैनगंज थाना क्षेत्र के घिसनापुर गांव के एक युवक ने मुर्गी फार्म पर जाने के दौरान रास्ते में रोककर जानलेवा हमला करने और फायरिंग करने का आरोप लगाते हुए तीन लोगों के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पीड़ित तरुण कुमार यादव ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया है कि वह गांव के पास मुर्गी फार्म चलाता है। दो नवंबर की शाम करीब चार बजे वह घर लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में पहले से मौजूद तीन लोगों ने उसे रोक लिया और मुर्गी फार्म पर नहीं जाने की धमकी दी। विरोध करने पर आरोपितों ने पिस्टल निकालकर युवक पर फायरिंग कर दी। पीड़ित के अनुसार, वह किसी तरह अपनी जान बचाकर मुर्गी फार्म पहुंचा, लेकिन आरोपित वहां भी पहुंच गए और दोबारा फायरिंग कर फरार हो गए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.