सीवान, नवम्बर 21 -- Siwan News हसनपुरा, एक संवाददाता। भाजपा आईटी सेल, सीवान के सदस्य मन्नू सिंह महाराणा एवं बिहार फाउंडेशन के बहरीन चैप्टर के चेयरमैन तथा फलपुरा पंचायत के मुखिया के बड़े भाई सत्येंद्र सिंह ने संयुक्त रूप से बिहार के मुख्यमंत्री से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान दोनों ने मुख्यमंत्री को फलपुरा पंचायत की विभिन्न जनसमस्याओं से अवगत कराया। उन्होंने पंचायत में व्याप्त समस्याओं, विकास कार्यों एवं आम लोगों की आवश्यकताओं को प्रमुखता से मुख्यमंत्री के समक्ष रखा और उनके शीघ्र समाधान के लिए आवश्यक पहल करने का आग्रह किया। मुलाकात के दौरान दोनों ने क्षेत्र के विकास और जनहित से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि फलपुरा पंचायत का सर्वांगीण विकास और आम जनता की समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता है। इस मुलाकात को फलपुरा...