Siwan News मुख्यमंत्री सहयोग शिविर में पहुंचे डीएम, ग्रामीणों की समस्याओं का लिया जायजा
सीवान, अक्टूबर 22 -- Siwan News दरौंदा। प्रखंड की पकवलिया पंचायत में बुधवार को आयोजित मुख्यमंत्री सहयोग शिविर का डीएम विजय प्रकाश मीणा ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शिविर में पहुंचे ग्रामीणों से उनकी समस्याओं की जानकारी ली और संबंधित पदाधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर शिकायतों का निष्पादन करने का निर्देश दिया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर पहुंचे थे। ग्रामीणों ने अपनी शिकायतें संबंधित विभागों के पदाधिकारियों के समक्ष रखीं। डीएम ने शिविर में उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का जायजा लिया और अधिकारियों एवं कर्मियों से शिकायतों के निष्पादन की प्रक्रिया की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिया कि ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनका नियमानुसार त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए। जिन मामलों का निष्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.