सीवान, अक्टूबर 10 -- Siwan News सिसवन। चैनपुर ओपी क्षेत्र के नयागांव पंचायत के मुखिया मीरा देवी के पुत्र सें रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। इस संदर्भ में मुखिया पुत्र रितेश कुमार सिंह ने चैनपुर ओपी थाने में एक आवेदन दिया गया है। जिसमें कहा गया है कि एक अज्ञात नंबर से उनके मोबाइल पर फोन आया कि पांच लाख रूपये दिजिए। नही देने पर उसका अंजाम भुगतना होगा। तुम्हें जिला परिषद का चुनाव नहीं लड़ने देंगे। मुखिया पुत्र के आवेदन पर चैनपुर ओपी में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...