सीवान, अक्टूबर 17 -- Siwan News महाराजगंज। प्रखंड के पटेढ़ा पंचायत के मुखिया सह भाजपा पश्चिमी मंडल अध्यक्ष शेषनाथ सिंह की माता सुगा देवी के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर छा गई। सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल, विधायक हेम नारायण साह, भाजपा पूर्वी जिला अध्यक्ष रंजीत कुमार, नगर मंडल अध्यक्ष अमरजीत सिंह, भाजपा नेत्री सुप्रिया कुमारी, जिला मंत्री अवधेश पांडेय, प्रखंड प्रमुख बची देवी, मुखिया आलोक सिंह व कन्हैया राय सहित सभी जनप्रतिनिधियों ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...