Siwan News मिडिल स्कूल हुलेसड़ा कन्या से बिजली के सात पंखों की चोरी
सीवान, अगस्त 4 -- Siwan News भगवानपुर हाट, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र में स्कूलों को चोर लगातार निशाना बना रहे हैं। किसी स्कूल से पंखे चोरी हो रही है , तो कहीं पानी के मोटर पंप पर चोर हाथ साफ कर रहे हैं। मिडिल स्कूल हुलेसड़ा कन्या से चोरों ने बिजली के सात सीलिंग पंखों की चोरी कर ली है। इस मामले में स्कूल के हेडमास्टर व्यासमुनी यादव ने भगवानपुर हाट थाने में आवेदन दिया है। इसमें उन्होंने कहा है कि शनिवार एक अगस्त की शाम करीब चार बजे तक स्कूल के सभी पंखे सुरक्षित थे। सोमवार की सुबह करीब 9:15 बजे स्कूल खुलने पर शिक्षकों को घटना की जानकारी हुई। उन्होंने कहा है कि इसी बीच शनिवार की रात व रविवार को अज्ञात चोरों ने स्कूल में घुसकर बिजली के सात सीलिंग पंखे खोल लिए हैं। हेडमास्टर ने थानाध्यक्ष से चोरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच करने त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.