सीवान, अगस्त 8 -- Siwan News पचरुखी, एक संवाददाता। सराय थाना क्षेत्र के माहपुर गांव में गुरुवार की शाम बच्चों के मामूली विवाद ने देखते ही देखते तूल पकड़ लिया। देखते ही देखते दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और उनके बीच जमकर मारपीट हुई। इस हिंसक संघर्ष में आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटना के बाद अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्काल इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। ​मामले की गंभीरता को देखते हुए जख्मी रमिता देवी के बयान पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। एफआईआर दर्ज होते ही पुलिस एक्शन मोड में आ गई। थानाध्यक्ष विकास कुमार बिट्टू के नेतृत्व में पुलिस टीम ने शुक्रवार की सुबह त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी रामजीत यादव को गिरफ्तार कर लिया। ​थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना...