Siwan News माहपुर गांव से फरार वारंटी गिरफ्तार, भेजा गया जेल
सीवान, अक्टूबर 16 -- Siwan News पचरुखी। सराय थाने की पुलिस ने बुधवार की देर शाम गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर माहपुर गांव से एक फरार वारंटी को धर दबोचा। गिरफ्तार वारंटी की पहचान माहपुर गांव निवासी संतोष यादव के रूप में की गई है। थानाध्यक्ष विकास कुमार विट्टू के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार, आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था और अदालत से इसके खिलाफ वारंट जारी किया गया था। गिरफ्तारी के बाद बुधवार की रात उससे थाने में आवश्यक पूछताछ की गई, जिसके पश्चात गुरुवार को पुलिस ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि क्षेत्र में अपराध नियंत्रण और फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत यह सफलता मिली है, और आगे भी वारंटियों व अपराधियों के खिलाफ शिकंजा कसा जाए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.