Siwan News माले कार्यकर्ताओं की भूख हड़ताल दूसरे दिन भी जारी
सीवान, सितम्बर 23 -- Siwan News दरौली, एक संवाददाता। दरौली प्रखंड मुख्यालय परिसर में भाकपा माले कार्यकर्ताओं की ओर से शुरू की गई अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल मंगलवार को दूसरे दिन भी जारी रही। दरौली पंचायत के मुखिया सह माले जिला स्थायी समिति सदस्य लालबहादुर कुशवाहा समेत कई कार्यकर्ता विभिन्न मांगों को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कमेटी सदस्य जगजीतन शर्मा ने की। माले कार्यकर्ताओं ने 12 सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन शुरू किया है। भाकपा माले के जिला सचिव इंद्रजीत चौरसिया ने कहा कि आंदोलन का मंगलवार को दूसरा दिन है, लेकिन अब तक वार्ता के लिए कोई अधिकारी नहीं पहुंचा है। उन्होंने प्रशासन से मांगों पर गंभीरता से पहल करने की अपील की। उन्होंने कहा कि मांगों के समाधान तक माले कार्यकर्ताओं का आंदोलन जारी रहेगा। वक्ताओं ने सरकार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.