Siwan News मालगोदाम के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
सीवान, सितम्बर 21 -- Siwan News सीवान, निज प्रतिनिधि। पचरूखी-सीवान रेलखंड पर मालगोदाम के समीप आरपीएफ ने एक युवक का क्षत-विक्षत शव बरामद किया। युवक की पहचान नहीं हो सकी है। वह किस ट्रेन की चपेट में आया, इसकी भी अबतक स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची आरपीएफ और जीआरपी ने शव को ट्रैक से हटाकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। बताया गया कि एक मजदूर ने मालगोदाम के पास रेलवे ट्रैक पर युवक के शव को पड़ा देखा। उसने इसकी सूचना संबंधित अधिकारियों को दी। जानकारी मिलने पर आरपीएफ और जीआरपी की टीम मौके पर पहुंची। जांच के दौरान ट्रैक पर युवक का शव क्षत-विक्षत अवस्था में बिखरा मिला। पुलिस ने शव के अवशेषों को एकत्र कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
पहचान का अभाव न पहचान पत्र मिला, न यात्रा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.