Siwan News मारपीट व फायरिंग मामले में एफआईआर दर्ज
सीवान, जुलाई 21 -- Siwan News सीवान, निज प्रतिनिधि। धनौती थाना क्षेत्र के धनौती गांव में रविवार को दो पक्षों के बीच हुए मारपीट व फायरिंग मामले में एक पक्ष की ओर से एफआईआर दर्ज कराया गया है। धनौती निवासी योगेन्द्र राय ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया है कि जमीन को लेकर पूर्व से विवाद चल रहा है। इस विवाद को लेकर रविवार को एक पक्ष के लोग इनके दरवाजे पर पहुंचे और जान लेने की नीयत से दो राउंड फायरिंग किए। गोली इनकी पत्नी के सिर को जख्मी करती हुई निकल गयी। वहीं, बाद में चाकू से भी हमला किया गया। झगड़ा में बीच बचाव करने आया बेटा भी घायल हो गया है। घटना के बाद सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस मामले में कई लोगों के खिलाफ नामजद व कई अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज करायी गयी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.