Siwan News मारपीट में दो किशोर घायल, एक सीवान रेफर
सीवान, अक्टूबर 10 -- Siwan News दरौंदा। थाना क्षेत्र के धनौती गांव में शुक्रवार को आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट में दो किशोर घायल हो गए। दोनों घायलों को इलाज के लिए सीएचसी दरौंदा में भर्ती कराया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद प्रिंस कुमार की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सीवान रेफर कर दिया गया। घायल मिल्की मधवापुर निवासी नागेंद्र कुमार राम के पुत्र प्रिंस कुमार और फलपुर निवासी छोटू राम के पुत्र अनिकेत कुमार है। मारपीट किन कारणों से हुई, इसकी विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस को घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जा सकती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.