Siwan News मारपीट के मामले में दोनों पक्षों से प्राथमिकी
सीवान, अक्टूबर 2 -- Siwan News हसनपुरा। एमएच नगर थाना के टड़िला में हुई मारपीट मामले में दोनों पक्षों से प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। जिसमें एक पक्ष से शांति देवी पति राजाराम यादव ने मारपीट गाली गलौज, रुपए छीनने के मामले दर्शाते हुए शैलेन्द्र यादव, गौरीशंकर यादव सहित 6 लोगों को नामजद किया है। वहीं दूसरे पक्ष से रामचंद्र यादव पिता सुखारी यादव ने प्राथमिकी में बताया है कि दरवाजे पर बैठा था तभी पंकज यादव, धीरज यादव सहित नामजद 6 लोगों ने आकर मारपीट गाली गलौज करते हुए मारपीट किया गया। इस मामला में पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.