सीवान, जुलाई 13 -- Siwan News सिसवन। थाना क्षेत्र के साईपुर गांव में आपसी विवाद में हुई मारपीट की घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक स्थानीय निवासी बृज बिहारी यादव का पुत्र लकी कुमार है। घायल युवक का इलाज सिसवन रेफरल अस्पताल में कराया गया। पुलिस को मामले की जानकारी दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...