सीवान, सितम्बर 21 -- Siwan News सिसवन। थाना क्षेत्र के नोनियापट्टी गांव में आपसी विवाद में हुई मारपीट की घटना में दो महिलाएं घायल हो गई। घायलों में स्थानीय निवासी सजीत तिवारी की पत्नी प्रिया कुमारी व अमरजीत तिवारी की पत्नी पिंकी तिवारी शामिल है। दोनों घायल महिलाओं का इलाज सिसवन रेफरल अस्पताल में कराया गया। पुलिस का मामले की जानकारी दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...