Siwan News मानदेय में कटौती के सवाल को ले मार्च निकाल प्रदर्शन
सीवान, नवम्बर 5 -- Siwan News सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर के ललित बस स्टैंड से बिहार राज्य विद्यालय रसोइया संघ, एक्टू के नेतृत्व में विद्यालय रसोइयों के मानदेय में कटौती के सवाल को लेकर बुधवार को मार्च निकाल प्रदर्शन किया गया। मार्च में शामिल रसोईयों ने गोपालगंज मोड़ व बबुनिया मोड़ होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंच अपनी मांगों के समर्थन में प्रदर्शन करते हुए आवाज बुलंद किया। संघ ने सरकार से रसोइयों के मानदेय में की गई कटौती वापस लेने, 3300 रुपये के मानदेय को सुनिश्चित करने व रसोइयों को सम्मानजनक मानदेय व सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने की मांग की। एपवा की राज्य अध्यक्ष सोहिला गुप्ता ने कहा कि भाजपा सरकार के संरक्षण में चल रही एसआईआर प्रक्रिया को लेकर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। मतदाता सूची की निष्पक्षता व लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित करना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.