Siwan News माता भगवती करती है सभी मनोकामना पूरी, सभी कष्टों को करती हैं दूर
सीवान, अक्टूबर 15 -- Siwan News सिसवन, एक संवाददाता। शारदीय नवरात्रि का पर्व इस बार भी पूरे उत्साह और भक्ति भाव से मनाया जा रहा है। वैसे तो नवरात्रि की पूजा हर जगह होती है, लेकिन सिसवन गांव स्थित माता भगवती मंदिर का महत्व विशेष है। यहां की आस्था यह है कि माता भगवती भक्तों के सभी कष्ट हरकर उनकी मनोकामनाएं पूर्ण करती हैं। यही कारण है कि नवरात्रि के दिनों में यहां भक्तों की भारी भीड़ उमड़ती है। स्थानीय बुजुर्गों का कहना है कि माता भगवती सिसोदिया वंश की कुलदेवी मानी जाती हैं, लेकिन उनकी पूजा सभी वर्ग और समुदाय के लोग करते हैं। गांव के बशिष्ठ सिंह, शत्रुघ्न सिंह बताते हैं कि 1619 में जब महाराणा प्रताप के कुछ सरदार यहां आकर बसे तो उनके साथ माता भी आई थीं। उसी समय माता की पिंडी की स्थापना भी की गई। इसके बाद मंदिर बना और धीरे-धीरे पूरे गांव की आस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.