Siwan News मां की शिकायत पर घर में पिस्टल लेकर बैठा बेटा गिरफ्तार
सीवान, सितम्बर 1 -- Siwan News सीवान, निज प्रतिनिधि। नगर थाने की पुलिस ने एक मां की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए घर में पिस्टल लेकर बैठे बेटे को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवक स्थानीय थाना क्षेत्र के दीनदयाल नगर (सब्जी मंडी) निवासी संजय साह का पुत्र आदित्य कुमार उर्फ गणेश है। जांच के दौरान इसके पास से एक देसी पिस्टल व गोली बरामद किया गया है।
मामले की जानकारी पुलिस के अनुसार, नगर थाना क्षेत्र की एक महिला ने सोमवार को थाने में पहुंचकर शिकायत की कि इसका पुत्र आदित्य कुमार उर्फ गणेश घरेलू विवाद को लेकर हाथ में पिस्टल लेकर घर में बैठा है और जान से मारने की धमकी दे रहा है। सूचना मिलते ही नगर थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस वाहन को देखते ही एक संदिग्ध युवक भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस ने उपलब्ध बल के सहयोग से इसे पकड़ लिया। पूछताछ मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.