सीवान, सितम्बर 27 -- Siwan News सिसवन। प्रखंड क्षेत्र के भदौर गांव स्थित मां काली स्थान के प्रांगण में शुक्रवार को अनंत चतुर्दशी के मौके पर दो दिवसीय आयोजित अष्टयाम का समापन हो गया। अष्टयाम शुरू होने के पूर्व मां काली का वैदिक मंत्रों उच्चारण के साथ पुजा अर्चना कि गई। आयोजन में भदौर, बंगरा, बलिया कोठी, चिरैया मठिया आदि गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर पूजा-अर्चना कर मां काली से आशीर्वाद लिया। अष्टयाम में हरेराम, हरेराम, हरेकृष्ण के संकीर्तन से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। आयोजन में स्थानीय श्रद्धालुओं एवं ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...