सीवान, अगस्त 1 -- Siwan News सिसवन, एक संवाददाता। श्रावण मास की शुरुआत के साथ ही दुसरे दिन शुक्रवार को महेंद्रनाथ धाम मंदिर में शिवभक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही यहां भगवान भोलेनाथ के जलाभिषेक को लेकर श्रद्धालुओं की लाइन लग गई। मंदिर के प्रधान पुजारी तारकेश्वर उपाध्याय के मुताबिक दोपहर तक करीब 10 हजार श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना की। इस दौरान मंदिर परिसर ओम नम शिवाय व हर-हर महादेव के नारों से गूंज उठा। मंदिर परिसर के आगे श्रावणी मेले की शुरुआत हो गई। यह मेला 28 अगस्त तक चलेगा। मेला में विधि व्यवस्था को लेकर के स्थानीय प्रशासन व चैनपुर ओपी पुलिस सजग रही। यह भी पढ़ें- बोल बम के जयघोष से गूंजेगा मटेश्वर, उमड़ेगा आस्था का महाकुंभ यह भी पढ़ें- रिमझिम फुहार के बीच शिवभक्ति की डगर पर बढ़ रहे हैं कांवरिया यह भी पढ़ें- सावन में सारण के 10 मंदिरों...