Siwan News महेंद्रनाथ मंदिर में पूजा करने आए गोपालगंज के अधेड़ की मौत
सीवान, अगस्त 8 -- Siwan News सिसवन, एक संवाददाता। महेंद्रनाथ मंदिर में पूजा अर्चना करने के लिए आए गोपालगंज के एक अधेड़ व्यक्ति की मौत हार्ट अटैक से हो गई। मृतक गोपालगंज जिले के कुचायकोट थाना क्षेत्र के भामी टोला निवासी जगदीश पांडेय का 56 वर्षीय पुत्र बैकुंठ पांडेय बताए गए हैं। वह कुछ लोगों के साथ बाबा महेंद्रनाथ मंदिर में पूजा- अर्चना करने के लिए शुक्रवार को मेहंदार आये थे। दोपहर में पूजा - अर्चना के दौरान उन्हें हार्ट अटैक आया और वह नीचे गिर गए। स्थानीय प्रशासन व लोगों ने उन्हें इलाज के लिए सिसवन रेफरल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। यह भी पढ़ें- कामाख्या बाबा के नाम से मशहूर सूरज गोप की कार दुर्घटना में मौत, अज्ञात ट्रक ने मारी टक्कर सिसवन थाना पुलिस ने रेफरल अस्पताल जाकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.