सीवान, अगस्त 11 -- Siwan News सिसवन, एक संवाददाता। प्रखंड के बाबा महेंद्रनाथ मंदिर मेहंदार में दूसरी सोमवारी व प्रदोष के मौके पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटी। रविवार से ही दूरदराज के श्रद्धालुओं के मेहंदार पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। सोमवार की अहाले सुबह से मंदिर ही मेहंदार जय शिव व हर हर महादेव के जय घोष से गूंजने लगा। मंदिर के घंटे की आवाज से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। सुबह से ही लोग कमलदाह सरोवर में स्नान कर बाबा महेंद्रनाथ का जलाभिषेक कर माथा टेक मन्नतें मांगी। पुजारी सत्येंद्र उपाध्याय, छोटन उपाध्याय, नीरज उपाध्याय व महंत तारकेश्वर गिरी ने बताया कि दूसरी सोमवारी पर लोगों को अपने आराध्य देव की पूजा - अर्चना करने का मौका मिला। इसलिए यहां भारी भीड़ उमड़ी। सोमवारी को देखते हुए स्थानीय स्तर पर प्रशासनिक तैयारी भी की गई थी। यह भी...